नाहन (हिमाचलवार्ता)। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 11 अप्रैल 2020 को होने वाली कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा को कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित किया था जिसे अब 7 नवंबर 2020 को जिला में 15 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा । यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेश कुमार तिवारी ने दी।
यह परीक्षा दिनाक 7 नवंबर 2020 प्रातः 11.00 बजे 15 परीक्षा केन्द्रों राजगढ़, सराहां, नारग, नाहन (छात्र), नाहन (छा़त्रा), ददाहू, सुरला, पांवटा, सतौन, कफोटा, माजरा, संगड़ाह, नौहराधार शिलाई एवं बकरास में आयोजित की जाएगी ।
कोविड-19 के चलते परीक्षार्थियों की सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि को देखते हुए एवं एम.एच ए. के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने के लिए मास्क पहनना, उचित सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक होगा। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सप्ताह के अन्दर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक http://navodaya.gov.in में दिया जाएगा । अधिक जानकारी हेतु 9418738078 व 9817090909 हैल्प डैस्क नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
