नाहन (हिमाचलवार्ता)। वरिष्ठ कर्मचारी नेता भारत भूषण की अध्यक्षता में नाहन मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें प्रीतम कौर को सर्वसम्मति से जिला का प्रधान चुना गया है। प्रीतम कौर ने नई कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन में वरिष्ठ प्रधान के पद पर मयंक सकलानी निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप कश्यप को दी गई है। वही, अर्चना शर्मा संयुक्त सचिव होंगी।
इसके अलावा उप प्रधान पद पर दुर्गा सिंह, गोपाल सिंह, सीमा तोमर, अमित कुमार, गुरनाम सिंह, रंजना माटा, कमलेश शर्मा, सतीश राणा, अरुण व विवेक कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में शाहिदा वित्त सचिव होंगी। तो वही वित्त सह-सचिव की जिम्मेदारी इंद्र सिंह को दी गई है। संगठन सलाहकार यासमीन, प्रचार सचिव के पद पर आशु चौधरी जबकि ऑडिटर शालिनी होगी। वही, मुख्य सलाहकार महेश कुमार व प्रेस सचिव सुनील शर्मा बनाए गए हैं। बता दें कि प्रीतम कौर कर्मचारियों के हितों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहती हैं। उनके द्वारा किए गए प्रयासों को काफी सराहा भी जाता है।