नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को जिला के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पाईप कुनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र ही डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व सभी शैक्षणिक संस्थानों में शत प्रतिशत पानी के कुनेक्शन उपलब्ध करवाएं जा सके।
उपायुक्त ने बताया जिला सिरमौर में 1486 आंगनवाडी केन्द्रों में से लगभग 1299 आंगनवाडी केन्द्रों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध है और शीघ्र ही शेष केन्द्रों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसी प्रकार जिला में 244 सरकारी स्कूलों में से 176 स्कूलों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध है व शेष स्कूलों में शीघ्र ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में पानी की जांच के लिए फिल्ड टैस्ट किट के माध्यम से 8285 टैस्ट का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 5711 कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में लैब टैस्टिंग के लिए 6786 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 3274 टैस्ट कर लिए गए है। उन्हांेने कहा कि नाहन मे स्थापित जिला जल जांच प्रयोगशाला विशेष एनएबीएल मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में जिला सिरमौर में घरेलू पानी का कुनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 13087 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अभी तक 6521 कुनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चूके है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, जल शक्ति के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
