Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही पाइप लाइन!
    हिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही पाइप लाइन!

    By Himachal VartaDecember 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नियमों को ताक पर रख कर बिछाई जा रही पाइप लाइन , प्रशासन के द्वार पहुंचे बांदली पंचायत के ग्रामीण

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बान्दली के गावं भुग्याडी व शरोग में पेयजल किल्लत होने से ग्रामीणों ने उपमंडलीय अधिकारी को ज्ञापन देकर समाधान की अपील की है।

    जानकारी के अनुसार अजडी खड्ड से भुग्याडी, शरोग, पटाई के लिए लगभग 40 वर्ष पुरानी प्रवाह पेयजल लाइन बनाई गई है पेयजल लाइन से लगभग 500 परिवारों को पेयजल प्राप्त होता है , लेकिन राजनेतिक दावपेच के चलते पंचायत के लोगों ने अजडी खड्ड में बने पुराने सोर्स से लगभग 100 मीटर ऊपर से बिना सरकार की स्वीकृति के आधा इंच नई पेयजल लाइन लगा दी है जिससे पुरानी पेयजल लाइन प्रभावित हो रही है तथा शरोग व भुग्याडी के लगभग 300 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड रहा है।
    वर्तमान समय में आगामी पंचायतीराज चुनाव के लिए दमखम चल रहा है। इसलिए प्रभावी उम्मीदवार ने अपने पक्षधरों को फायदा व प्रभाव सशक्त करने के लिए अपने पैसों से प्लास्टिक पेयजल लाइन लगा दी है। नियमों को ताक पर रखकर कार्य किये जा रहे है। ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए जा रहे है। स्थानीय नेता भी भावी उमीदवार पर मेहरबान नजर आ रहे है।
    यही कारण है कि शिकायते करने के बाद भी विभाग व अधिकारी नई लाइन को उखाड़ने में असमर्थ नजर आ रहे है जबकि नई पेयजल लाइन की न मांग है न ही सरकार व विभाग बना रहा है। स्थानीय लोगों में बंसी राम, रति राम, मदन सिंह, राजेंदर सिंह, फकीर चन्द, टिका राम, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र पुंडीर, अतर सिंह पुंडीर सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि अवैध तोर पर बनाई गई पेयजल लाइन की शिकायत उन्होंने जलशक्ति विभाग कार्यालय को एक दिसम्बर को दी है जिसपर ग्रामीणों को विभागीय अधिकारीयों ने आश्वासन दिया कि यह गलत है।
    इसलिए विभाग सख्त कार्रवाही अम्ल में लाएगा, बिना परमिशन के बनाई हुई पेयजल लाइन को अपने कब्जे में लेगा तथा ग्रामीणों को पुरानी पेयजल लाइन से पेयजल उपलब्ध करवाएगा। विभाग ने 2 दिन का समय माँगा था लेकिन जब कार्रवाही नही हुई तो फिर से उपमण्डलाधिकारी शिलाई को समस्या का समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया है।
    ग्रामीणों ने बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा जिसमे जलशक्ति विभाग व उपमंडल कार्यालय का घेरवा किया जाना निश्चित है। उपमंडलाधिकारी शिलाई हर्ष अमरिंदर नेगी ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सम्बन्धित विभाग को सख्त कार्रवाही के लिए लिखा जा रहा है तथा जल्द वह खुद मौका का निरिर्क्षण करेंगे, यदि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर कोई कार्य हो रहा है तो निश्चित ही विभागीय कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.