Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • तपती धूप में कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर चुनाव कर्मचारी
    • भाजपा ने विधायक पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
    • मोटरसाइकिल के स्किड होने से चालक की मौत
    • अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान
    • अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित मतदान केन्द्रों का लिया जायज़ा
    • प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 28
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»शल्य चिकित्सा की जनक है आयुर्वेद पद्धति, आईएमए का विरोध करना गलत : डा. पारीक
    स्वास्थ्य

    शल्य चिकित्सा की जनक है आयुर्वेद पद्धति, आईएमए का विरोध करना गलत : डा. पारीक

    By Himachal VartaDecember 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ सिरमौर ने केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की अनुमति देने के लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।
     हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष डा. प्रमोद पारीक ने बताया कि जिन चिकित्सकों ने बीएएमएस करने के बाद एमएस डिग्री प्राप्त की है उन्हें 58 प्रकार की शल्य चिकित्सा करने के लिए रेगुलेट किया गया है , जो भारत सरकार का सराहनीय कदम है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला सिरमौर आईएमए सिरमौर द्वारा किये गए विरोध की कड़ी निंदा करता है। संघ का कहना है कि हजारों वर्षों पूर्व जब मॉडर्न सर्जरी का अस्तित्व भी नही था तब महान आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा ग्रंथ सुश्रुत संहिता को आधार मानकर शल्य चिकित्सा की जाती रही है, विश्व भर में आचार्य सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है।
    परंतु मुगलों और अंग्रेजों के शासन में इन्हें दबा दिया गया एवं विकसित होने का मौका नही दिया गया। फिर भी ये चिकित्सा कमोबेस प्रचलित रही, आजादी के बाद से अनेक प्रमुख आयुर्वेद संस्थानों में शल्य चिकित्सा की जाती रही है, हिमाचल के पपरोला स्थित राजीव गांधी स्नातकोत्तर संस्थान कांगड़ा क्षेत्र में जनरल व ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए प्रसिद्ध है जहां आयुर्वेद के सर्जरी विषय मे तीन वर्ष का एमएस कोर्स वर्षो से चला हुआ है जहाँ से निकले शल्य के एमएस डॉक्टर सफलता पूर्वक शल्य चिकित्सा करते आ रहे है।
     केंद्र द्वारा पूर्व से ही प्रचलित इन चिकित्सा विधियों की अनुशंसा कर उन्हें उल्लेखित भर किया है जो कि पुरातन व पूर्ण वैज्ञानिक तकनीकियों को युगानुकूल विकसित होने का मौका व प्रोत्साहन देने का कार्य है।
    आधुनिक व आयुर्वेद शल्य चिकित्सक दोनों को मिलकर देश के ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के लोगों को सस्ती सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने में ये प्रोत्साहन क्रांतिकारी कदम होगा, ऐसे में बिना पृष्ठभूमि व इतिहास व संभावनाओं को जाने आईएमए सिरमौर द्वारा तथ्यहीन विरोध एक पद्धति को विकसित करने के अधिकार से रोकना भर है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • तपती धूप में कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर चुनाव कर्मचारी
    • भाजपा ने विधायक पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
    • मोटरसाइकिल के स्किड होने से चालक की मौत
    • अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान
    • अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित मतदान केन्द्रों का लिया जायज़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.