Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»माजरा को सरकार द्वारा उपतहसील बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर!
    हिमाचल प्रदेश

    माजरा को सरकार द्वारा उपतहसील बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर!

    By Himachal VartaDecember 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    माजरा को मिला उपतहसील का तोहफा

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक से जिला सिरमौर के लिए खुशी की खबर आई है। जिला सिरमौर के माजरा में नई तहसील को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि जिला सिरमौर में यह पांचवीं उपतहसील होगी। माजरा उपतहसील मे नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों को शामिल किया गया है। यह 9 पंचायतें फिलहाल उपमंडल पांवटा साहिब के तहत है। तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत अब उप तहसील माजरा अलग से नई उपतहसील के रूप में कार्य करेगी।

    माजरा उपतहसील में जिन 9 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है उनमें ग्राम पंचायत पल्होडी, मिश्र वाला, माजरा, सैनवाला मुबारिकपुर व पड़दूनी के अलावा धोलाकुआं क्षेत्र की 4 पंचायतें हरिपुरखोल, कोलर, रामपुर भारापुर व माजरा शामिल है। इन 9 पंचायतों में 25 राजस्व गांव को सुविधा मिलेगी। फिलहाल नाहन विधानसभा क्षेत्र की इन 9 पंचायतों के हजारों लोगों को अपने राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित कार्यों के लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब जाना पड़ता था।

    इसके अलावा नाहन विधानसभा क्षेत्र में दो नए पटवार सर्कल को भी प्रदेश सरकार से मंजूरी मिली है। बता दे कि मिश्रवाला, सैनवाला मुबारीकपुर दो नए पटवार सर्कल को भी प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। गौर हो कि जिला सिरमौर में वर्तमान में 6 उपमंडल, नौ तहसीलें व चार उप-तहसील थी। अब माजरा जिला सिरमौर में पांचवी उप तहसील के रूप में कार्य करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.