Himachal Varta

Main Menu

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन

logo

Himachal Varta

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • सिरमौर मैं 6 निजी अस्पतालों में भी लगेगा कोविड-19 का टीका

  • रेरा ने पांच गृह खरीददारों की शिकायतों का निपटारा किया

  • ट्रैफिक पुलिस से मारपीट और बदसलूकी मामले के दोनों आरोपी 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

  • विधायकों के साथ हुए धक्का-मुक्की प्रकरण को लेकर गरजी कांग्रेस, निकाली रोष रैली

  • जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा

ताजा समाचारहिमाचल
Home›ताजा समाचार›लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः राज्यपाल

लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः राज्यपाल

By Rajesh Rahi
February 19, 2021
0
0
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय किन्नौरी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में भाग लेने से अपने आप को नहीं रोक पाए। यह उनका अपना अलग ही अनुभव था, जिसपर उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर लगा कि हिमाचल आना सार्थक हुआ है। यहां की संस्कृति सचमुच बेजोड़ है और लोगों में जो अपनापन है, वह देश के अन्य किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता है।’’
राज्यपाल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के तौर पर यह उनका जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का पहला दौरा है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने संास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर, लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की समृद्ध संस्कृति काफी आकर्षक है, जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि वह इसपर गर्व कर सके। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक जीवित रहता है जब तक वह अपनी संस्कृति से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान यहां के पहाड़, वन व नदियां हैं। संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सार्थकता इसी में है कि हम स्वच्छता को जीवन में अपनाएं।
श्री दत्तात्रेय ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विकास का नया दायित्व मिला है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे लोगों की जन आकांक्षाओं पर खतरा उतरे और ग्रामीण स्तर पर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि वे खूब मेहनत करें और प्रदेश व देश की राजनीति में भी सबसे आगे रहें। उन्होंने कहा कि विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसलिए महिलाओं को नीति निर्धारण व विकास गतिविधियों में आगे आना चाहिए विशेषकर जनजातीय क्षेत्र में उनकी भूमिका व योगदान अहम है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फार लोकल’ का नारा दिया है, जो जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के लिए ज्यादा सार्थक है। यहां अधिकांश शिल्पकला, बुनाई व अन्य उत्पाद स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाते हैं, जिन्हें अधिक व्यापक स्तर पर विपणन व प्रचार की आवश्यकता है।
इस अवसर पर, कार्यवाहक उपायुक्त अशवनी कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।
पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Previous Article

देवनगरी श्री रेणुका जी में श्रद्धालुओं ने ...

Next Article

हर वार्ड में एक साल में होंगे ...

Related articles More from author

  • हिमाचल

    मुख्यमंत्री ने 7वीं आर्थिकी गणना का शुभारम्भ किया

    August 26, 2019
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    भाजपा ने उप चुनावों को लेकर कसी अपनी कमर

    October 1, 2019
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले सरकारी स्कूलों के सभी अध्यापक इस माह की 27 तारीख से स्कूलों में उपस्थित होंगे

    January 15, 2021
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    बिजली बंद रहेगी

    September 11, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    हिमाचल को जनवरी में मिलेंगे 350 नये डाक्टर : परमार

    December 16, 2019
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    जिला सिरमौर के किसानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं

    July 29, 2020
    By Rajesh Rahi

Leave a reply Cancel reply

  • पंजाब

    विजीलैंस ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों दबोचा

  • खेलहिमाचल

    कांस्य पदक विजेता ने मुख्यमंत्री से भेंट की

  • हिमाचल

    सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की  आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 89 पदों की बैचवाइज भर्ती, काउंसलिग 5 व 6 अक्टूबर, 2020 को होगी

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR