नाहन (हिमाचलवार्ता)। :- पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए 5 वाहनों को पकड़ा और उनसे 40 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया। जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने पांवटा साहिब के विभन्न क्षेत्रों में दबिश दी।इस दौरान खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर और 2 टिप्पर पकडे। टीम ने सभी वाहनों के संचालकों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ भविष्य में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
