Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»तिलोरधार क्षेत्र 23 पंचायतों का केन्द्र सरकार बिन्दु, लोगों ने जल्द विकासखंड कार्यालय खोलने की उठाई मांग!
    हिमाचल प्रदेश

    तिलोरधार क्षेत्र 23 पंचायतों का केन्द्र सरकार बिन्दु, लोगों ने जल्द विकासखंड कार्यालय खोलने की उठाई मांग!

    By Himachal VartaMarch 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की पांवटा साहिब तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र कमरऊ पंचायत के पूर्व प्रधान खत्री सिंह और बहादुर सिंह ने बताया कि 1984 से कमरऊ में विकासखंड कार्यालय खोलने की मांग उठ रही है और सरकार ने मांग का समर्थन भी किया है। कमरऊ पंचायत का तिलोरधार क्षेत्र की 23 पंचायतों का केंद्र बिंदु है और यहां विकासखंड कार्यालय खोलने को 21 पंचायतें सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी हैं। विकासखंड कार्यालय के लिए जमीन का चयन भी हो चुका है। लिहाजा यहां जल्द से जल्द विकासखंड कार्यालय खोलने की मांग को लेकर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधी लामबंद हुए है।

    कमरऊ मां ठारी देवी मंदिर में आयोजित हुई बैठक में सभी ने एकमत से तिलोरधार में जल्द विकासखंड कार्यालय खोलने की मांग उठाई। कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, बोहल बल्दवा पंचायत प्रधान नरेश बीडीसी सदस्य प्रताप ठाकुर सहित बडवास और सतोन पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि तिलोरधार में विकासखंड कार्यालय खोलने के लिए बहुत सी औपचारिकता भी पूरी हो चुकी है।

    बैठक में उपस्थित उप प्रधान सुरेश शर्मा, मोहन सिंह, मुंशी राम, रामकृष्ण शर्मा,संतराम, बलवीर शर्मा, दलीप तोमर,पूर्ण चंद, महेंद्र सिंह,सीता राम, शांति राम, खत्री राम, गुमान सिंह,जय सिंह, पूर्ण चंद, सोहन सिंह, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार, प्रेम ठाकुर, चंद्र मोहन, रघुबीर ठाकुर, सुमेर चंद, सुरेंदर सिंह ,अनिल तोमर आदि ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सरकार तिल और धार में विकासखंड कार्यालय की जल्द घोषणा करें और बची हुई औपचारिकताऐं पूरी करवाकर लोगों को हो रही असुविधा का निराकरण करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.