श्री रेणुका जी में दो कारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, लगा जाम
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालाँकि दोनों कारों को क्षति पहुँची है। हादसा रविवार दोपहर को ददाहू-नाहन मार्ग पर पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन के समीप 2 कारों में आपसी भिड़ंत हो गई।
इस दौरान कार में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। हालांकि गाड़ी को नुक्सान हुआ है। टक्कर होने के बाद मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इस दुर्घटना में एक गाड़ी हिमाचल जबकि दूसरी मलेर कोटला की शतिग्रस्त हुई है।
घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ऐसे में पुलिस में मामला नहीं दिया गया। श्री रेणुका जी के थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दो कारों में आमने-सामने से टक्कर हो जाने की जानकारी मिली है। हालाँकि दोनों पक्षों में समझौते के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।
