Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिवपुर के जंगल में आग से जिंदा जले तीन बैल , आगजनी से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख
    हिमाचल प्रदेश

    शिवपुर के जंगल में आग से जिंदा जले तीन बैल , आगजनी से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख

    By Himachal VartaApril 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली शिवपुर पंचायत के जंगल में लगी आग से तीन बैल जिंदा जल गए। स्थानीय नवयुवक मंडल प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि आगजनी के दौरान वह पशुओं को चराने जंगल में गए थे और अचानक भड़की आग से बैलों को नहीं बचाया जा सका।

    आगजनी के दौरान कुछ अन्य लोगों के मवेशी भी जंगल में मौजूद और बड़ी मुश्किल से अन्य लोग पशुओं सहित खुद को बचाने में कामयाब रहे। स्थानीय ग्रामीण गोवंश के जिंदा जलने से ग्रामीण काफी आहत है।

    बुधवार को लगी आग को ग्रामीणों के द्वारा काफी कोशिश व जोखिम उठाकर गुरुवार सुबह बुझाया जा सका और इस दौरान शिवपुर के अलावा मानलीधार, सैंज नाला व भुएरी गांव तक आग पंहुच चुकी थी।

    इससे पूर्व बुधवार को उपमंडल संगड़ाह के गांव बाउनल मे लगी आग से बहादुर सिंह, दौलतराम, अमित व हेमचंद नामक किसानों की गैंहू की फसल जलकर राख हो गई।

    पंचायत प्रधान रीना शर्मा व सरिता देवी ने प्रशासन से आगजनी से प्रभावित परिवारों की मदद की अपील की। शिवपुर के जंगल में मौजूद बान व देवदार के हजारों पेड़ भी आग अपनी चपेट में ले चुकी है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.