
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं का एक जिला स्तरीय सम्मेलन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसमें परिषद कई ऐसे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जो लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे।
मीडिया से बात करती हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा हर 5 साल बाद इस तरह का एक सम्मेलन आयोजित होता है।
जिसमें एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता मुख्य रूप से शिरकत करते हैं उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए संगठन के पूर्व कार्यकर्ता अपने अनुभव साझा करते हैं जिससे नए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती में मदद मिलती है।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोटोकॉल के तहत हुआ जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। गौर हो कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा भी विशेष तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए है। जिसमें करोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
