Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर में छात्रावास का लोकार्पण किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर में छात्रावास का लोकार्पण किया

    By Himachal VartaApril 4, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सुंदरनगर में 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कन्या छात्रावास 16 महीनों की रिकाॅर्ड अवधि में बनकर तैयार हुआ है जिसके लिए उन्होंने निष्पादन एजेंसी बीएसएनएल के प्रयासों की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि यह छात्रावास 69 छात्राओं को रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इस छात्रावास के निर्माण से बहुतकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
    इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने जिला मंडी के भंगरोटू में निर्माणाधीन मेकशिफ्ट प्रीफेब्रिकेटिड अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, विधायक राकेश जम्वाल, नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल और अधिशाषी अभियंता बीएसएनएल विजय कुमार शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.