नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास खंड पांवटा साहिब के माजरा में बीती देर रात 27 वर्षीय युवक को ट्रक द्वारा टक्कर मारी गई जिसमें युवक की मौत हो गई । वहीं बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई है। पांवटा साहिब के माजरा थाना के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें 27 वर्षीय युवक प्रीतम की ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद मौत हो गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम निवासी नया गांव माजरा अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार थे तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें प्रीतम की मौत हो गई और दूसरे युवक को पांवटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
