नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर के संगड़ाह में पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 19 चालान काटे। इस दौरान चालकों से जुर्माने के तौर पर 3900 रुपए की राशि भी वसूल की गई।
इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने पर एक चालक का चालान कोर्ट में भी पेश किया गया है। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 2 लोगों के चालान कर 200 रुपए जुर्माना वसूल किया है।
वहीं पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। खबर की पुष्टि एसडीपीओ संगड़ाह शक्ति सिंह ने की है।
