Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की
    हिमाचल प्रदेश

    सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की

    By Himachal VartaApril 5, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 20 सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। वे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन’ विषय पर अध्ययन के लिए 4 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2021 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत पहाड़ी राज्य है। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और इसका स्वच्छ वातावरण सभी को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तथा आध्यात्मिक और धार्मिक प्रकृति के हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की उच्च परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों ने देश में दूसरों लोगों से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दल के प्रत्येक सदस्य को हिमाचल में सुखद यात्रा की अनुभूति होगी और अनेक विषय को जानने और समझने के अवसर प्राप्त होंगे।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि जीवन में सीखने का क्रम बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा सीखने के दौरान और कार्यक्षेत्र में जीवन के मानवीय पहलू अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अध्ययन भ्रमण से विभिन्न राज्यों के बीच सम्बन्धों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।
    इससे पूर्व, एयर वाइस मार्शल एवीएम बी.वी. उपाध्याय ने दल की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया और सभी सदस्यों का परिचय करवाया। उन्होंने पाठ्यक्रम के उद्देश्यों और एनडीसी के बारे में भी जानकारी दी।
    हि.प्र. लोक प्रशासन संस्थान की अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.