Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में डांस वर्कशॉप का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में डांस वर्कशॉप का आयोजन

    By Himachal VartaApril 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    संस्थान के छात्र नृत्य व संगीत कला में दिखा रहें रूची, छात्रों ने बनाया अपना म्यूजिकल बैंड, फॉक टू फ्यूज़न ऐकेडमी के कोरियोग्राफर दे रहे प्रशिक्षण

    छात्रों की फिटनेस के लिए हिमालयन शिक्षण संस्थान ने उपलब्ध करवाई इनडोर गेम ओडिटोरियम की सुविधा

    केंपस में आयोजिक वेस्टर्न डांस वर्कशॉप में नृत्य सीखते हुए छात्र

    कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में छात्रों के लिए प्रत्येक सप्ताह डांस वर्कशॉप का आयोजन करवा रहा है। इस सप्ताह भी संस्थान में छात्रों के लिए वेस्टर्न व भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के होस्टल में रहने वाले करीब 30 छात्रों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में फॉक टु फ्यूज़न डांस एकेडमी जगाधरी के प्रशिक्षित कोरियोग्राफर सिद्धार्थ दत्ता, मोहन आंनद व राहुल कश्यप द्वारा छात्रों को वेस्टर्न डांस की बारिकीयां सिखाई गई। इस बारे में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओ मन्नत बंसल ने कहा कि नृत्य व संगीत हमारे जीवन में अद्भुद्य ऊर्जा का संचार करता है, यह नीरस मन को भी प्रफुल्लित कर उसे आनंद व उत्साह भर देता है। डांस व संगीत के लिए हमें अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में समय जरूर निकालना चािहए। उन्होने कहा कि प्रत्येक इंसान रचनात्मकता होता है। उसमें कोई न कोई हुनर छिपा होता है, जो उसे जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता रहता है। हम सभी में नए व सकारात्मक विचारों को जीने की सहज इच्छा होती है, और डांस उन माध्यमों में से एक है, जिसके द्वारा हम अपने जीवन में नए व सकारत्मक विचारों का संचार कर सकते है। साथ ही हमारे शरीर व मन की फिटनेस के लिए डांस सबसे उपयुक्त साधन है। इसके अलावा छात्र चाहें तों अपने  प्रोफेशनल करिअर के साथ वे इसे अपना शौक बना कर नाम कमा सकते है। कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते है।

    छात्रों के उत्साह को देखते हुए संस्थान ने दी म्यूजिकल रूम की सुविधा
    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमेन विकास बंसल ने बताया कि हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफे शनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा नृत्य व संगीत कला को लेकर प्रत्येक सप्ताह एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्रों की रूचि देखते हुए कैम्पस में ही एक म्यूजिकल रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे छात्र डांस, गिटार, ड्रम, सिंगिंग जैसे संगीत व नृत्य कला से जुड़े अपने हुनर को निखार सकेंगे। इतना ही नही हिमालयन गु्रप के छात्रों द्वारा अपना खुद का म्यूजिकल बेंड भी बनाया गया है जोकि भविष्य में संगीत से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की जोरदार तैयारियों में जुटा है।
    छात्रों की फिटनेस पर विशेष नजर, उपलब्ध की करवाया इनडोरगेम ओडिटोरियम
    इनडोर गेम ओडिटोरियम में खेल का आनंद लेते हुए छात्र

    बता दे हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस छात्रों का न केवल भविष्य संवारता है अपितु उनके अंदर उभर रही कलाओं को भी निखारता है। इसके अलावा देश में फैली कोरोना महामारी के भयावह खबरों व इस नाकारात्मक महौल में छात्रों को मानसिक रूप से मजबूती देने हेतु छात्रों को इनडोर गेम ओडिटोरियम भी उपल्ब्ध करवाया गया है। जिसमें छात्र केंपस के अंदर ही एकदूसरें के साथ समय बिता सके व खाली समय में नाकारत्मक विचारों से खुद को दूर रख सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.