Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जब अधिकारी नही सुनते तो इस्तीफा दें ऊर्जा मंत्री सुखराम : किरनेश जंग
    हिमाचल प्रदेश

    जब अधिकारी नही सुनते तो इस्तीफा दें ऊर्जा मंत्री सुखराम : किरनेश जंग

    By Himachal VartaApril 6, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– पांवटा साहिब में मंगलवार को विश्राम गृह में ब्लोक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पूर्व विधायक क्रिनेश जंग ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि ऊर्जा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    प्रेस वार्ता में कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चोधरी पर तंज कसते हुए कहा कि पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री होने के बावजूद भी ऊर्जा गायब है बिजली भी लुक्का छिप्पी का खेल खेलने लगी है।

    हालांकि उन्होंने कई विकासात्मक कार्यों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि जब पांवटा के ऊर्जा मंत्री यहां की जनता की समस्या का समाधान नही कर सकते तो प्रदेश कोसों दूर है। कांग्रेस नेता ने बरसकर कहा कि आप अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं ।

    पूर्व विधायक ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सैकड़ों हैंडपम्प लगने के बावजूद भी पानी ठप है और ये सिर्फ इसलिए क्योंकि ऊर्जा मंत्री की व्यवस्थाएं खराब हैं ।

    उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सिर्फ विकास के फंड बताते हैं लेकिन धरातल की स्थिति कुछ और ही है। उनका कहना है कि सड़कों की दयनीय स्थिति है। सड़कों की सही करवाने के लिए सिर्फ फंड बताया जाता है ।

    क्रिनेश जंग ने कहा कि 42 करोड़ पुल के लिए आए थे लेकिन उसकी स्थिति अभी भी ज्यों की त्यों है इसके लिये भी डीपीआर कांग्रेस के कार्यकाल में बनी,उन्होंने बताया कि भले ही नीति आयोग की तरफ से उस समय पैंसा न आया हो,बताया कि मेजर डिस्ट्रिक्ट भंगानी की रोड का भी खस्ताहाल है जहां धूल मिट्टी से आमजन परेशान हैं।

    जहां मंत्री का पुलिस के ऊपर  कोई कंट्रोल नही है उनका साफ तौर पर कहना है कि  सुखराम चौधरी जब मंत्री पद के हिसाब से कार्य नही कर रहे तो अपने पद से इस्तीफा दे दे।

    प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सँयुक्त किसान मोर्चा सयोंजक तरसेम सिंह सग्गी ने कहा कि पांवटा की बदहाल व्यवस्था किसी से छुपी नही है। वहीं किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा  की किसानों को  उनके हक नही दिया जाये।

    वहीं तरसेम सिंह सग्गी ने कहा कि स्वास्थ्य सहित सड़कों की व्यवस्था सिर्फ  कांग्रेस पार्टी ही सुधार सकती है। क्रिनेश जंग ने सम्बोधन के दौरान कहा कि 2.5 करोड़ पैंसा यमुना चेनेलाइज का आ गया है और यह बहराल से लेकर खोदरी माजरी तक होना है ताकि किसानों की भूमि बचाई जा सकी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.