बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लोगों से पुलिस ने वसूले 15,000 रुपए, आखरी चेतावनी देकर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। सिरमौर में भी कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने जिला सिरमौर में नो मास्क नो सर्विस नियम लागू किया है। बावजूद इसके लोग फिर भी सड़कों पर बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं।
बता दे कि शिलाई पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट कर उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला। इसके साथ साथ पुलिस टीम लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी कर रही है। बता दें कि पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट कर उनसे 15,000 जुर्माना राशि वसूली।
