Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»छात्रों को डीएमआईटी टेस्ट सुविधा देने वाला हिमाचल का पहला स्कूल बना नौरंगाबाद
    हिमाचल प्रदेश

    छात्रों को डीएमआईटी टेस्ट सुविधा देने वाला हिमाचल का पहला स्कूल बना नौरंगाबाद

    By Himachal VartaApril 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    छात्रों को डीएमआईटी टेस्ट सुविधा देने वालाहिमाचल का पहला  स्कूल बना नौरंगाबाद
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले का राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद अपने विद्यार्थियों को डर्मेटोग्लाइफिक्स मल्टीपल इंटेलिजैंस टैस्ट (डीएमआईटी) सुविधाए देने वाला प्रदेश का पहला स्कूल बनेगा। डर्मे का अर्थ चमड़ी और ग्लाई का अर्थ मोड अर्थात त्वजा पर बने हुए मोड होता है।
    स्कूल के मुख्याध्यापक डॉ संजीव अत्रि ने  बताया कि विद्यालय में दी जाने वाली इस सुविधा से बच्चों के एक फिंगर प्रिंट से उनकी सारी क्षमताओं और दक्षताओं का पता उन्हें और उनके अभिभावकों को चल पता चलेगा कि भविष्य में किस क्षेत्र में आगे बढऩा चाहिए या क्या करिअर चयनित करना चाहिए।
    वास्तव में उंगलियों, हाथों या पैरों पर त्वचा के निशान या पैटर्न का अध्ययन करना डर्मेटोग्लाइफिक्स कहलाता है। चूंकि प्रत्येक मनुष्य के पास जन्म के समय कम से कम 8 अनुवांशिक क्षमताएं होती है, जिन्हें मल्टी इंटेलीजैंस कहा जाता है। अधिकतर लोग जीवनभर इन क्षमताओं और दक्षताओं से अनभिज्ञ बने रहते हैं।
    मगर किसी भी छात्र की डीएमआईटी हो जाने से उसे अपनी आंतरिक क्षमताओं और दक्षताओं का ज्ञान होने पर करिअर चयनित करने की भटकने से बचने में सहायता मिलेगी। साथ ही सही विकल्प का चयन करके भविष्य में सफलता की प्रतिशत कई गुणा बढ़ जाएगी। इस टैस्ट से बच्चों और बड़ों के व्यक्तित्व में निाखार लाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है।
    स्कूल के मुख्याध्यापक डॉ संजीव अत्रि ने बताया कि इस केंद्र को स्थापित करने के लिए देश की एक बड़ी संस्था से सहमति हुई है। मई माह के अंत तक यह केंद्र विद्यालय में स्थापित होने की संभावना है। इस केंद्र के लिए विद्यालय में दो शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र का लाभ सामान्य शुल्क देकर अन्य विद्यालय के विद्यार्थी भी उठा जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि इस वैज्ञानिक प्रक्रिया में विद्यार्थी के एक फिंगर प्रिंट से 48 पृष्ठों की एक रिपोर्ट तैयार मिलेगी। इस रिपोर्ट में विद्यार्थी की पिछली पीढ़ी की दक्षताओं का पता चल सकेगा। इस टैस्ट को चार माह के बच्चे से 45 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति लाभ उठा सकेगा। इस रिपोर्ट से बच्च यह भी जान पाएंगे कि किसी भी चीज को सीखने में कौन सी पद्धति उनके लिए सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह
    केंद्र विद्यालय में एक नए कसेंप्ट वर्क स्टूडियोज के तहत स्थापित किया जा रहा है। वर्क स्टूडियोज में बच्चों को तीन नए व्यावसायिक प्रशिक्षण मधुमक्खी पालन, मूर्तिकला और मोमबत्ती व साबुन निर्माण भी सिखाया जाएगा। बच्चों को उनके उत्पादों की कीमत विद्यालय देगा। विद्यालय उन्हें आगे बेचकर विकास कार्यों के लिए धन जुटाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.