Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»विभिन्न समारोहों में लोगों के एकत्र होने की सीमा तय करने के संबंध में आदेश जारी
    स्वास्थ्य

    विभिन्न समारोहों में लोगों के एकत्र होने की सीमा तय करने के संबंध में आदेश जारी

    By Himachal VartaApril 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत इस महामारी के प्रबन्धन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति ने सामाजिक, अकादमिक, खेलों, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य सभाओं में लोगों के शामिल होनेे की संख्या सीमित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। ये आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
    नए जारी आदेशों के अनुरूप, कंटेनमेंट जोन के बाहर वाले क्षेत्रों में खुले स्थानों व मैदानों की कुल क्षमता के अनुसार केवल 50 प्रतिशत और अधिकतम 200 लोग एकत्रित हो सकेंगे। इसके लिए परस्पर दूरी बनाए रखने के साथ-साथ फेस मास्क, सेनेटाइजर के उपयोग और थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान अनिवार्य होगा। कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले बंद स्थलों पर कक्ष की कुल क्षमता के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत लोग और अधिकतम 50 लोगों को एकत्र होने की इजाजत होगी। इन स्थलों पर भी कोविड के लिए सभी सुरक्षात्मक उपायों और मानक संचालन प्रणाली को अपनाना अनिवार्य होगा।
    आदेशों के अनुसार, सभी सुरक्षात्मक उपायों और अन्य मानक संचालन प्रणाली की अनुपालना के लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे और किसी भी प्रकार की अवहेलना पर उनके के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्बन्धित जिला दण्डाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इन आदेशों की अनुपालना के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। वे पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय शहरी निकायों के सहयोग से इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.