Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व स्वास्थ दिवस
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व स्वास्थ दिवस

    By Himachal VartaApril 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में लघु नाटिका के माध्यम लोगों को किया जागरूक

    इंडियन नर्सिग कांऊसिल की वेबिनार में निष्पक्ष व स्वस्थ दूनियां का निर्माण विषय पर छात्रों ने प्रकट किए विचार

    जीवित रहने के लिए उपयुक्त सांसाधनों के साथ, फिट और स्वस्थ रहने की भी आवश्यकता-चेयरमैन रजनीश बंसल

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस पर बनाए गए पोस्टर व विश्व स्वास्थ दिवस के मोके पर अपने विचार प्रकट करते हुए छात्र।

    कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालाअंब में छात्र एंव छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसलने शिरकत की। इस दिवस के उपलक्ष्य में नर्सिंग के छात्रों ने लोगों का जागरूक करने हेतु सिविल अस्पताल अंबाला कैंट का विजिट किया व लघु नटिका के माध्यम से स्वस्थ शरीर के महत्व को समझाया। इतना ही नही हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने इंडियन नर्सिंग कांऊसिल के द्वारा आयोजित की गई वेबिनार में भी हिस्सा लिया। इस बेबिनार में इंडियन नर्सिंग कांऊसिल द्वारा निष्पक्ष व स्वस्थ दूनियॉं का निर्माण विषय पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए। विश्व स्वस्थ दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रांगन में नर्सिंग के छात्रों ने पोस्टर बना कर लोगों स्वस्थ बने रहने का संदेश देकर स्वस्थ शरीर के महत्व को समझाया। इस दौरान छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमेन रजनीश बंसल ने कहा कि जीवन खुशहाल तब ही होता हैं जब आपका स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं, और आज का दिन हमें हमारे स्वास्थ्य से जुडी बिमारियों से जागरूक करता हैं। आज के ही दिन सन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गयी थी। इस संस्था का उद्देश्य विश्व में तमाम प्रकार की बिमारियों पर नजऱ रखना और उनके निदान तथा उन बिमारियों से लोगो को जागरूक करना हैं। वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना हैं। प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। कोरोना महामारी ने वैसे ही विश्व की प्रगति में विघ्न उत्पन्न किए हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन हरसमय प्रयास कर रहा है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बेहतर रहे और संतुलन बना रहे। वही हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एक अनमोल संपत्ति है जिसे हम तब तक सराहते हैं जब तक हम बीमार नहीं पड़ते। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शरीर को अच्छे स्वास्थ्य में रखें अन्यथा हम जीवन में किसी भी चीज़ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। मौजूदा समय में कोरोना जैसे गंभीर वायरस से लड़ रहें है। इस वायरस से बचाव ही बेहतर इलाज है, इसलिए कोरोना से संबधित सभी नियमों का सख्ती से पालन करें। इस मौके पर मालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओं मन्नत बंसल ने छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर की सराहना की। साथ ही शिक्षकों के प्रयास की भूरि भूरि प्रसंशा की। इस अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्रिंसीपल अमृता कपूर, प्रोफेसर अनूपमा शर्मा, अरूण कुमारी, रचना, राखी व रेणु सहित संस्थान के सैकड़ो छात्र मौजूद रहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.