Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री की वीडियो काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाग लिया
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री की वीडियो काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाग लिया

    By Himachal VartaApril 9, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और प्रशासकांे के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया।
    प्रधानमंत्री ने राज्यों से परीक्षण सुविधाएं बढ़ाने के अलावा ट्रेसिंग और उपचार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने टीकाकरण बढ़ाने और वैक्सीन का न्यूनतम अपव्यय सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
    गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो काॅन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि भारत वैक्सीन की प्रतिदिन 31 लाख डोज प्रदान कर रहा है जो कि अमरिका से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस माह की 5 तारीख को एक ही दिन में 43 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और प्रशासकांे ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।
    भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने कोविड-19 की स्थिति और देश में टीकाकरण अभियान की प्रगति पर प्रस्तुति दी।
    उन्होंने बताया कि देश में वैक्सीन का पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है और नौ करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.