नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी की झील में शनिवार को कूदकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक का पोस्टमाटम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (24) निवासी गांव धारटारन, जिला सिरमौर के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेंद्र सिंह श्रीरेणुकाजी झील के स्नानघाट पर पानी में नहाने गया और वापिस नहीं आया।
उसने अपने कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान पास रखा था। ऐसे में प्रतीत हुआ कि वह नहाने गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाला, मगर वह तब तक दम तोड़ चुका था। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था और घर से बाहर ही रहता था। पुलिस ने पोस्टमाटम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी देवी सिंह ने युवक द्वारा झील में कूदकर जान देने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में बताया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
Saturday, July 4
