काला अंब (हिमाचलवार्ता)। कहने को कालाअम्ब औद्योगिक नगर व हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार है सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी के लिए यहीं से बड़ी संख्या में तिलोकपुर के लिए श्रद्धालुजनों का आना जाना वर्ष भर लगा रहता है। हिमाचल पथ परिवहन के हिमाचल पथ परिवहन के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से बसें व देशभर के अन्यत्र क्षेत्रों से भी पर्यटक वाहन आते जाते है। लेकिन जन सुविधाओं के नाम पर काला अंब का रिकॉर्ड जितना खराब है शायद ही उतना कहीं और देखने, जानने, भोगने को न मिले। स्वच्छ भारत अभियान जिसकी बेहद चर्चा है करोड़ों की संख्या में शौचालय बनाने के दावे हैं। इस औद्योगिक नगरी में यह अभियान लापता है। स्थानीय प्रशासन की इसमें दिलचस्पी ही दिखती। पूरे काला अंब में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक भी सर्वजनिक शौचालय नहीं बना है। इससे यहां आने जाने वाले यात्रियों, तीर्थयात्रियों पर्यटकों को बेहद परेशानी हो रही है महिलाओं के लिए तो काला अंब इस लिहाज से किसी सजा से कम नहीं है जिन होटलों ढाबों मैं बसें या पर्यटक वाहन चाय नाश्ते के लिए रुकते हैं उनमें बेशक शौचालय की सुविधाएं है जिनके इस्तेमाल की कीमत होटल वाले खाने पीने की चीजें महंगे दामों पर बेचकर वसूल कर रहे हैं। यानी एक तरह से सार्वजनिक शौचालय ना होने का फायदा जमकर उठा रहे हैं कोई पूछने वाला नहीं है। भीषण गर्मी हो या वर्षा अथवा कड़ाके की सर्दी काला अंब में हर मौसम की मार उन यात्रियों को बुरी तरह झेलनी पड़ती है जो यहां बसों की प्रतीक्षा में खड़े होते हैं वह भी खुले आसमान के नीचे यहां कोई भी रेन शेल्टर तक नहीं है और अभी या निकट भविष्य में भी इनके बनने की संभावनाएं नजर नहीं आती।
Breakng
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
Friday, July 3
