Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महामाया बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्रों के लिए प्रशासन ने जारी की एसओपी
    हिमाचल प्रदेश

    महामाया बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्रों के लिए प्रशासन ने जारी की एसओपी

    By Himachal VartaApril 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला प्रशासन सिरमौर ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्रों के लिए पुजारियों, दुकानदारों, होटल, ढाबे व स्वास्थ्य कर्मियों सहित श्रद्धालुओं के लिए  एसओपी जारी की  है।
    इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज आदेश जारी किए है जिनके अनुसार महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में  श्रद्धालुओं  को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान किसी श्रद्धालु में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते है तो उसे मन्दिर में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। सभी श्रद्धालुआंे को अपने फोन पर आरोग्य सेतु ऐप्प डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। श्रद्धालुओं को कोविड-19 के एसएमएस प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जिसके अतंर्गत उचित दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सेनिटाइज करना शामिल है। मन्दिर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को न्युनतम 6 फुट की दूरी बनाई रखनी होगी। इसके अतिरिक्त, मन्दिर में दर्शन के दौरान मूर्तियों को छुने तथा चुन्नी चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा और मन्दिर में भजन-कीर्तन, लंगर व रात्री ठहराव की अनुमति नहीं होगी। दिव्यांगजनों के लिए मन्दिर परिसर में दर्शन करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
    आदेशानुसार पुजारी द्वारा प्रसाद, मोली का वितरण नहीं किया जाएगा व श्रद्धालुओं की सामुहिक या व्यक्तिगत रूप से पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, मुन्डन व हवन पर भी प्रतिबंध रहेगा। गर्भ गृह में केवल एक समय में एक ही पुजारी पूजा करेगा। सभी पुजारी मन्दिरों में कोविड-19 के लिए जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करेंगे।
    मन्दिर परिसर के समीप स्थित होटल व ढ़ाबा मालिकों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। इसके अतिरिक्त दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कुछ भी प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे। इन आदेशों के उल्लघंन करने पर संबंधित दुकान को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
    सफाई कर्मचारी दिन में तीन बार मन्दिर परिसर में सफाई करेगे व एकत्रित कचरे को समय पर निष्पादन स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करेगे।
    उपायुक्त ने महामाया बालासुन्दरी मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि वह जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोविड-19 एसओपी का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.