Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»10 लाख लागत के तीन महिन्द्रा थ्री-व्हीलर स्वच्छता कार्य के लिए रवाना
    हिमाचल प्रदेश

    10 लाख लागत के तीन महिन्द्रा थ्री-व्हीलर स्वच्छता कार्य के लिए रवाना

    By Himachal VartaApril 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नगर परिषद नाहन स्वच्छता में कर रही है शानदार कार्य-डा.बिन्दल

    धरोहर शहर नाहन नगर परिषद के स्वच्छता वाहनों के बेड़े में तीन नये थ्री-व्हीलर वाहनों को शामिल किया गया है। इन तीन छोटे वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इन वाहनों के स्वच्छता कार्य में शामिल होने से नाहन नगर में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार होने के साथ डोर-टू-डोर और गलियों के अंदर तक कूड़ा एकत्रित करने में सहायता मिलेगी।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज नगर परिषद नाहन में तीन महिन्द्रा थ्री-व्हीलर को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कार्य के लिए रवाना करने के अवसर पर कही।
    डा. बिन्दल ने नाहन नगर परिषद को तीन छोटे स्वच्छता वाहनों के लिए बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन छोटो वाहनों के नगर परिषद के सफाई वाहनों बेड़े में शामिल होने से शहर की छोटी और तंग गलियां जहां रेहड़ी से कूडा एकत्रित किया जाता है, कूड़ा एकत्रित करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने समस्त नगर जन से भी आग्रह किया वे कूड़ा कचरे का सही प्रकार से निस्तातरण करें और शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखें।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता, पार्षदगण के अलावा कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.