नाहन (हिमाचलवार्ता)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा हिमाचल इंस्टीट्यूट डेंटल साइंसेज रामपुर घाट पांवटा साहिब में इम्यूनिटी बूस्टर की खुराक प्रधानाचार्य डॉ राजन गुप्ता को सोपी गई।
इसके साथ ही लोगों को कोरना की गाइडलाइन को फॉलो करने के लिए जागरूक किया गया। और मास्क पहनने के लिए आग्रह किया गया। ताकि वैश्विक महामारी को रोकने के लिए सभी का प्रयास रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सुंदर ठाकुर, रोटरी क्लब के प्रधान अरविंदर सिंह मारवाह, रोटरेक्ट क्लब के प्रधान कुमार कश्यप, क्लब के सदस्य उदिता भाटिया, आशीष कपूर, मिताली राणा, दीप्ति जोशी, उपासक भाटिया, नेहा शर्मा, मौजूद रहे।
रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा कॉलेज कैंपस में इमयूनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाई का 200 से अधिक डोजेस का वितरण किया गया। डॉ रोहताश नागिया समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क दवाइयां देते रहें।
करोना काल में उन्होंने काफी लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए निशुल्क दवाई दी। जिसके लिए रोटरी परिवार की तरफ से डॉक्टर रोहताश नागिया का धन्यवाद भी किया गया। इस प्रॉजेक्ट के चेयरमैन डॉक्टर रोहताश नांगिया रहे।
