Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन- शिमला रोड पर ट्रक के पलटने से दो घायल हुए
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन- शिमला रोड पर ट्रक के पलटने से दो घायल हुए

    By Himachal VartaApril 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    1 सप्ताह में चौथी घटना खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला मुख्यालय नाहन से शिमला की ओर जाने वाले एनएच पर आईटीआई के समीप एक ट्रक संख्या  एचपी-16ए-8585 ब्रेक फेल होने से पलट गया है । करीब 9:30 बजे के आसपास     बुधवार रात को हुई इस दुर्घटना में ट्रक का मालिक बल मोहन और चालक साथ में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक काला आम से सरिया लोड कर शिमला की ओर जा रहा था। कारमेल के ठीक सामने खराब सड़क पर खड्डे को बचाते हुए जैसे ही चालक ने ब्रेक दबाया गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को ढाग से टकराते हुए पलटा दिया। चालक अगर ऐसा ना करता तो भीषण दुर्घटना भी हो सकती थी।

    इस दुर्घटना में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह ब्लॉक के अंतर्गत सिऊ गांव के चालक और मालिक दोनों घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासी हरदेव सिंह ने 108 को इस दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक और गाड़ी के मालिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

    बरहाल मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। सवाल तो यह उठता है कि 1 सप्ताह में एक चौथी घटना है। लगातार हुए इस ब्लैक स्पॉट पर एक व्यक्ति की हाल ही में दो ट्रकों के बीच में कुचले जाने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद दो ट्रक और असली परी टाइलों की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गए थे। आज हुई है घटना चौथी घटना बताई गई है।

    बता दें कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है जो नाहन से कुमार हट्टी तक जाता है। सरकार व जिला प्रशासन लगातार हुई इन घटनाओं को लेकर जरा भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि शहर को इस समय बाईपास की सख्त दरकार है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार इस पर कोई गंभीरता नहीं ले रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.