
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरिपुर-टोहाना के समीप सुबह पांवटा साहिब की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार बजरी से भरा ट्राला मकान की दीवार से टकराया और पलट गया। जान माल का नुकसान होने से बच गया है लेकिन दीवार को क्षति पहुंची है।
मौके पर मौजूद मकान मालिक मंजूर अली और सादिक अली ने बताया कि सुबह 5:30 बजे के करीब एक जोरदार आवाज सड़क पर सुनाई दी। जैसे ही बाहर निकल कर देखा तो एक बड़ा बजरी से भरा ट्राला पलटा हुआ है।
बजरी से भरा ट्राला मंजूर अली के घर की दीवार के साथ टकराया था। जिसके कारण दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन जरूर दिया जाता है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।
लेकिन यह अपनी तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे यहाँ पर दुर्घटना के हादसे पेश आते रहते हैं । यदि पुलिस ने समय रहते कोई एक्शन नही लिया तो कई मासूमों की जान जा सकती है । स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन पर शिकंजा कसना जरूरी हो गया है।
