
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि नाहन की महिला कुंजना शर्मा ने मिसेज इंडिया का ओवरसीज 2020-2021 की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता 8 से 11 अप्रैल तक दिल्ली के होटल में हुई की। प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से शादीशुदा व कुंवारी लड़कियों ने हिस्सा लिया इंडिया के बाहर रहने वाली लड़कियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया जो लड़कियां बाहर के देशों से पार्टिसिपेट कर रही थी। उन्होंने अपनी कंट्री से ही सारे राउंड जो गुड़गांव में प्रतियोगिता में हो रहे थी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर भेजी थी दिल्ली में प्रतियोगिता के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो को दिखाया गया जिसके आधार पर जजों के द्वारा कुंजना शर्मा को इस प्रतियोगिता का विनर घोषित किया गया तथा वी जी मिस इंडिया ओवरसीज 2020-21 का खिताब दिया गया साथ ही साथ कुंजना शर्मा को 2 सबटाइटल्स भी मिले हैं अचीवर्स वर्ल्ड वि जी पॉपुलर क्वीन एंड सीएचएफ वि जी चैरिटी क्वीन बनी।
