Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला से पहली बार मोबाइल सीएसडी कैंटीन पहुंची शिलाई, लोगों को मुहैया करवाया सामान
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला से पहली बार मोबाइल सीएसडी कैंटीन पहुंची शिलाई, लोगों को मुहैया करवाया सामान

    By Himachal VartaApril 16, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिलाई में वित्तरित किया जा रह सीएसडी का सामान।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिमला से पहली बार मोबाइल सीएसडी कैंटीन शिलाई पहुंची और क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों तथा उनके आश्रितों को सामान मुहैया करवाया।

    आश्रित लोग सुबह से ही दूरदराज के गांवों से सामान लेने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्रित होने लगे। शिलाई के एसडीएम सुरेश कुमार, एसएचओ मस्तराम, संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र चौहान तथा स्थानीय पंचायत प्रधान शीला देवी ने सर्वप्रथम रिबन काटकर मोबाइल कैंटीन का शुभारंभ किया।

    पहली बार कैंटीन लेकर पहुंचे जवानों व साथियों का शिलाई पहुंचने पर स्वागत किया। शहीद कल्याण सिंह की वीरांगना शीला देवी व शहीद श्याम सिंह के पिता प्रताप चौहान  को सर्वप्रथम सामान वितरित कर शुरुआत की गई।

    इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए क्षेत्र के वीरनारियों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को लगभग 200 किलोमीटर दूर नाहन या देहरादून जाना पड़ता था। जिसमें कि आने जाने में काफी समय व काफी खर्चा लगता था।

    क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों तथा उनके आश्रितों ने इलाके को मोबाइल सीएसडी कैंटीन की सुविधा से जोड़ने पर खुशी जताई साथ ही भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई व मेजर जनरल अतुल कौशिक (रि0) अध्यक्ष निजी शिक्षण संस्थान (हि0 प्र0) का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया क्योंकि इनके अथक प्रयासों से ही यह काम सफल हो पाया है।

    कोरोना के चलते यह कैंटीन सुविधा पूरी तरह से कैश लैसथी। उपस्थित लोगों ने अनुशासन के साथ कोरोना निर्देशों का पालन करते हुए इस सुविधा का फायदा उठाया और उम्मीद जताई कि यह सुविधा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार, एसएचओ मस्ताराम, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शीला नेगी संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी स्वर्णजीत सिंह,  देवेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, संतराम, दिनेश कुमार, भज्जू राना, हितेंद्र नेगी के साथ-साथ सेना प्रशिक्षण कमांड शिमला से अमरीश कुमार व वीरेंद्र शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.