श्री रेणुका जी (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रेणुका तीर्थ में पिछले -45 वर्षों से रेणुकाजी तीर्थ में धर्म की रक्षा व सेवा करने वाले हिमाचल के एकमात्र महा मंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने उन्हें सरकारी सुरक्षा न दिए जाने को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्म रक्षक संकट में है प्रदेश सरकार धर्म गुरुओं के द्वारा भेजें गए पत्रों का उत्तर देना भी मुनासिब नहीं समझती। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री गृह मंत्री आईजी गृह सचिव एसपी डीसी सिरमौर को सुरक्षा गार्ड देने के लिए के लिए लिख चुके हैं । महामंडलेश्वर ने कहा कि वह विश्व हिंदू युवा वाहिनी हि. प्र. का संरक्षक, राष्ट्रीय धर्मगुरु व श्रीमंहत व महा मंडलेश्वर के पद की जिम्मेवारी भी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें हरिद्वार के महाकुंभ में जाना पड़ा जहां सभी महा मंडलेश्वर को उनकी सरकारों ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाए थे वहां उन्हें हिमाचल सरकार द्वारा सुरक्षा गार्ड उपलब्ध न कराए जाने को लेकर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी बिना सुरक्षा गार्ड के उन्हें कैंप तक में जगह नहीं मिली । उन्हें शाही स्नान के लिए उत्तराखंड सरकार ने 4 सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए थे अपने पद के इन दायित्वों का निर्वहन करने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के अखाड़ों, संत सम्मेलन व समागमों, सत्संगों, धार्मिक मंचों, जलसों व कुम्भ आदि में आना जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य से महामण्डलेश्वर की पदवी पर हूं। जिस कारण अखाड़ों में भी कई मरतबा प्रतिस्पर्धा व मतभेद की संभावना बन जाती है। जिससे मुझे भी इन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
