Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आधुनिक मशीनों से खेती करने लगे संगड़ाह के किसान
    हिमाचल प्रदेश

    आधुनिक मशीनों से खेती करने लगे संगड़ाह के किसान

    By Himachal VartaApril 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    क्षेत्र में ब्रश कटर से हो रही गैंहू की फसल की कटाई !

    ब्रश कटर से गेहूं काटता एक किसान।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों में शामिल उपमंडल संगड़ाह के कईं प्रगतिशील किसान अब पारंपरिक तकनीक की जगह मशीनों से खेती शुरू कर चुके हैं। क्षेत्र में इन दिनों कईं किसानों ब्रश कटर से गैंहू व रबी की अन्य फसलों की कटाई कर रहे हैं।

    गांव सीऊं के किसान राजेश शर्मा ने बताया कि, एक ब्रश कटर करीब 5 लोगों अथवा मजदूरों जितनी फसल काट रहा है। उन्होने 12 हजार में यह यंत्र खरीदा, हालांकि 5 हजार मे भी सस्ते ब्रश कटर मिल जाते हैं।

    अब क्षेत्र के छोटे व सीढ़ीनुमा खेत जोतने के लिए जहां बैलों की जगह पावर वीडर व पावर टिलर का इस्तेमाल होने लगा है। वहीं घास काटने के लिए भी ब्रश कटर का इस्तेमाल कईं किसान शुरू कर चुके हैं।

    संगड़ाह के साथ लगते गांव डुंगी के प्रगतिशील किसान तपेंद्र शर्मा व पंकज तथा काठियोग के अशोक ने इस बार रबी की फसल की बिजाई बैलों की जगह पावर वीडर से की तथा कटाई के लिए ब्रश कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    कृषि उपकरण खरीदने के लिए कृषि व बागवानी विभाग से राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान भी दिया जाता है। सिंचाईं के लिए भी किसान स्प्रिंग्कलर का इस्तेमाल कर पानी का सदुपयोग कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि, क्षेत्र में 80 के दशक तक जहां केवल गेहूं व मक्की आदि खाद्यान्न फसलें ही बड़े पैमाने पर उगाई जाती थी, वहीं अब टमाटर, मटर, अदरक लहसुन व गोभी आदि नगदी फसलों तथा बैमौसमी सब्जियों किसानो की कमाई का मुख्य जरिया है।

    नकदी फसलों से किसानों का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ, जिसके चलते क्षेत्र के कईं युवा आज डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी भी बन चुके हैं। क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में क्योंकि खेत छोटे होने के चलते ट्रैक्टर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, इसलिए लोग पावर टिलर व पावर वीडर जैसी मशीनों अथवा कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर खेती को आसान बना रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.