Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लापरवाह पुलिस वालों पर एसपी सिरमौर का डंडा, एएसआई समेत आठ कर्मी सस्पेंड
    हिमाचल प्रदेश

    लापरवाह पुलिस वालों पर एसपी सिरमौर का डंडा, एएसआई समेत आठ कर्मी सस्पेंड

    By Himachal VartaApril 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। खुशहाल चन्द शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा  बबीता राणा,  सहायता पुलिस अधीक्षक,   परम देव, शक्ति सिंह, एसडीपीओ, संगडाह के साथ पुलिस थाना काला आम्ब के अन्तर्गत काला आम्ब, खैरी, सुकैती, माजरी, टोका साहिब इत्यादि क्षेत्रों में अवैध खनन एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर दबिश हेतू  रात्रि अभियान चलाया गया।

    अभियान के अन्तर्गत रात्रि गश्त की और थाना काला आम्ब के अन्तर्गत अलग-2 स्थानों पर नाकाबन्दी भी की। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस थाना काला आम्ब का औचक निरीक्षण भी किया। पुलिस थाना काला आम्ब के औचक निरीक्षण के दौरान कुछैक पुलिस कर्मी अपनी डियूटी से गैर हाजिर पाए गए।

    पुलिस थाना काला आम्ब हरियाणा राज्य की सीमा के साथ स्थित है और किसी अपराधिक घटना के घटित होने के दशा में अपराधियों की तुरन्त धर-पकड़ हेतू पुलिस थाना काला आम्ब द्वारा नाकाबन्दी करने की आवश्यकता होती हैं ,ताकि अपराधी जिला की सीमाओं से बाहर न जा सके।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना काला आम्ब में अपनी ड्यूटी  से नदारद पाए गए एक सहायक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी एवं चार आरक्षियों को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर के लाईन हाजिर कर दिया हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा हरियाणा राज्य की सीमाओं के साथ लगते क्षेत्र में भी रात्रि गश्त की तथा सुरक्षा का जायजा लिया।

    इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना काला आम्ब में उक्त कार्यवाही के उपरान्त नाहन मुख्यालय में तैनात सुरक्षा गार्दों का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान मैंगजीन सुरक्षा गार्द, पुलिस लाईन नाहन के प्रभारी गार्द (मुख्य आरक्षी) एवं दो आरक्षी गार्द कक्ष में अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जिस पर तीनों पुलिस कर्मियों को अपनी डियूटी में लापरवाही बरतने के कारण तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर के लाईन हाजिर किया गया हैं।

    मामले में पांचो पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के सन्दर्भ में प्रराम्भिक जांच बीर बहादुर, एसडीपीओ, पांवटा साहिब को सौंपी गई हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध आगामी कार्यवाही की जाऐगी।

    पुलिस अधीक्षक ने सभी उच्च अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं एवं कल्याण का पूरा ध्यान रखा जाए और यदि कोई पुलिस कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करता हुआ पाया जाता हैं तो ऐसे पुलिस कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बक्शा न जाऐ और ऐसे पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक विभागीय कार्यवाही की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.