नाहन (हिमाचलवार्ता)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानओर से शिलाई में मशरूम उत्पादन पर दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यूको आरसेटी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षणि कार्यक्रम में 33 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और मशरूम उत्पादन की तकनीकी सीखी।
यूको आरसेटी द्वारा नियुक्ति प्रशिक्षिका गुरमीत कौर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मशरूप उत्पादन और एक सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाए। इसके अलावा पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर तान्या भाटिया, अनुराधा और सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
