नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा में अवैध खनन धड़ल्ले के साथ चल रहा है जो कम होने का नाम नही ले रहा है इसी कड़ी में यमुना व गिरी नदी को खनन माफिया छलनि करने पर तुले हैं ।जहाँ विभाग ने छापेमारी कर 91 हज़ार का जुर्माना वसूला है ।बता दे कि वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगह पर पांच वाहनों पर 91 हजार का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने भंगानी रेंज में अवैध खनन में संलिप्त 4 वाहन और पांवटा साहिब रेंज के रामपुर वैली में अवैध खनन करता 1 वाहन जब्त किया गया है।इस दौरान विभागीय टीम द्वारा पांच वाहनों पर 91 हजार जुर्माना भी लगाया गया।
बता दें कि यमुना व गिरी नदी क्षेत्र में विभाग को अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। खनन की मिल रही शिकायतों पर विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है ।
जानकारी नुसार इस दौरान बीओ सुमन्त, वनरक्षक संदीप व वनकर्मी कीर्तन रहे ,जबकि भंगाणी में बीओ सचिन, वनरक्षक धनवीर, ज्योति, बलबीर, मुद्दसिर, वनकर्मी सुंदर व किशन ने आदि ने कार्यवाही कर चालान वसूला है ।
