नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के ददाहू के 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। यह व्यक्ति काफी वर्षों से ददाहू में ही रह रहा था। मंगलवार को इस व्यक्ति का कोविड-19 एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत खराब होने के कारण इस व्यक्ति को वीरवार को कोविड सैंटर सराह शिफ्ट कर दिया गया था। अधिक हालत खराब होने के कारण कोविड सेंटर से आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया था। आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही इस व्यक्ति ने प्राण त्याग दिए। सीएमओ सिरमौर के के पराशर बताया कि ददाहू के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। ददाहू जुदाई गिरी नदी के तट पर सरकार की एस ओ पी के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22