Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरमौर में 32 स्कूलों में रोपी हरियाली : रामभज शर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरमौर में 32 स्कूलों में रोपी हरियाली : रामभज शर्मा

    By Himachal VartaJune 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी सरकारी विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सिरमौर के जिला समन्वयक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में 46 सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां स्थापित हैं जिनमें से विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर 32 विद्यालयों में गतिविधियां आयोजित की गई।

    रामभज शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के 64 कार्यक्रम अधिकारियों एवं 1163 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के बचाव के संदर्भ में पोस्टरों, नारा लेखन, निबंध लेखन एवं भाषण के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

    इस अवसर पर जिले के सरकारी स्कूलों में 650 विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम, पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा, तभी होगी अपने जीवन की रक्षा , पर्यावरण के लिए पेड़ लगाओ, देश बचाओ दुनिया बचाओ।

    जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारियों के अथक प्रयासों से स्वयंसेवकों के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिंबी, त्रिलोकपुर,नारग, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन,पनोग,बांदली ढ़ाढ़स, संगड़ाह, नघेता, भरोग बनेरी, राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, रजाणा, माजरा, कोलर, भवाई,राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, शेरगाँव, लुधियाना,किलोड़,हलाँ, वनकला, कफोटा, जामना, नैनीधार, शिवपुर,कंडयारी, मानपुर देवड़ा, भगांनी, अंबोया, चंबीधार, जनटा, सुरला एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग में गतिविधियां आयोजित करवाई गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.