Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    • रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
    • प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
    • नगरपालिका नाहन व पांवटा साहिब के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
    • दो नाबालिकों की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»कांग्रेस हमारी मां है, अच्छे और बुरे वक्त में कैसे छोड़ दे साथ- विनय कुमार विधायक
    राजनैतिक

    कांग्रेस हमारी मां है, अच्छे और बुरे वक्त में कैसे छोड़ दे साथ- विनय कुमार विधायक

    By Himachal VartaAugust 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)2022 का सियासी पारा अब उबालकर आना शुरू हो चुका है। जमा-घटाव की राजनीति में जहां भाजपा के सामने मिशन रिपीट की चुनौती है। वही कांग्रेस अपने बिखरते कुनबे को संगठित करने में जुटी हुई है। कांगड़ा से कांग्रेस के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा का भाजपा में शामिल होना कहीं ना कहीं कांग्रेस को हल्का डैमेज करता है। तो वही मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेसी विधायक विनय कुमार की भाजपा में जाने की अटकलें पूरी तरह से खारिज हो गई है। श्री रेणुका जी के कांग्रेसी विधायक विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है।

    विनय कुमार का कहना है कि मैं और मेरा परिवार जन्मजात कांग्रेसी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस मेरी मां है अगर मैं बुरे वक्त पर भी उसका साथ छोड़ दूं तो मुझसे बड़ा मतलब परस्त कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिग्गज लगातार मुझसे संपर्क कर रहे थे। मगर जिस पार्टी ने मुझे और मेरे परिवार को सब कुछ दिया है मैं उसका साथ किसी भी स्थिति और परिस्थिति में बिल्कुल नहीं छोडूंगा। विनय कुमार ने यह भी कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का किला पूरी तरह से मजबूत है एकजुट है। जबकि भाजपा में  टिकट पाने की इच्छा में आपस में ही उलझे हुए हैं। उधर, कांगड़ा की अगर बात की जाए पवन काजल के चले जाने के बाद भाजपा में बगावत भी बहुत आगे बढ़ गई है।

    सूत्रों की माने तो सुरेंद्र काकू चौधरी क्षेत्र में दमदार नेता है और फिर से कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। माना तो यह भी जा रहा है कि यदि सुरेंद्र काकू कांग्रेस में जाते हैं तो संजय, वीरेंद्र , रमेश आदि एकजुट होकर पवन काजल पर हमलावर भी हो सकते हैं। उधर, लखविंदर राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा से टिकट में दौड़ लगाने वाले काफी खफा भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में लखविंदर को भाजपा से यदि टिकट मिलता है तो हरदीप सिंह मजबूत स्थिति के साथ बगावत का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस भी इससे पहले खीमी राम तथा पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था तभी से भाजपा बिलबिला रही थी।

    मगर एक बात तो यही जान लेनी जरूरी है कि प्रदेश का कर्मचारी तथा पेंशनर वर्ग सरकार से बुरी तरह खफा है और उधर किसान और बागवान भी आंदोलन पर उतरे हुए हैं। ऐसे में जोड़-तोड़ के समीकरण ना तो कांग्रेस के हित में जाते हैं और ना ही भाजपा के हित में बनते नजर आते हैं। इसकी बड़ी वजह जोड़-तोड़ के बाद बगावत हार का मुख्य कारण बनती है। ऐसा नहीं है कि नालागढ़ सीट पर लखविंदर राणा कमजोर हैं कुल वोट बैंक का करीब 10,000 से अधिक वह कैडर वोट रखते हैं। जबकि बाबा को लोग बाहरी व्यक्ति मानते हैं।

    कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो अब अगला अटैक कांग्रेस की ओर से भाजपा पर माना जा रहा है। संभवत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के गृह जिला से कांग्रेस भी एक बड़ा जोड़-तोड़ करने जा रही है। 20 तारीख को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पांवटा साहिब और नाहन आ रहे हैं। नड्डा के दौरे के बाद जिला के राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    • रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
    • प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
    • नगरपालिका नाहन व पांवटा साहिब के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
    • सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.