श्रीरेणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)संगड़ाह-रेणुकाजी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 2 क जी। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले खेगुआ नामक स्थान शनिवार रात वाहन हादसे मे जहां 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार ददाहू से अपने गांव उंगर-कांडो अथवा संगड़ाह की तरफ आ रहे थे। घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाने वाले ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दुर्गा राम व सतपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 40 वर्ष घायल जय प्रकाश को जहां ददाहू अस्पताल से Medical College नाहन रेफर किया गया, वहीं 25 वर्षीय रविन्द्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि, 1 घायल को राहत राशि जारी की जा चुकी है, जबकि पटवारी रजाना अंकुश मृतकों के परिजनों से भी संपर्क कर रहे हैं। DSP संगड़ाह मुकेश कुमार के अनुसार मामले की तहकीकात जारी है।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
- रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
- प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
- नगरपालिका नाहन व पांवटा साहिब के वार्डो के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव 9 जून तक करवाएं दर्ज- उपायुक्त
- सिक्किम लैंडस्लाइड में नाहन का सपूत मनीष ठाकुर शहीद
- दो नाबालिकों की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों की मौत
Monday, June 2