नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ज़िला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव घरोटियों हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद का एयरफोर्स स्टेशन हलद्वारा में बीती देर रात निधन हो गया। नायक सुभाष चंद के निधन से सिरमौर जिला में शोक की लहर है। जवान का पार्थिव शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नाहन पहुंचा, यहां एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने जवान नायक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों ने नायक सुभाष चंद अमर रहे के नारों के साथ जवान को याद किया।मीडिया को जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद्र जो एयर फोर्स स्टेशन हलद्वारा में कार्यरत थे, उनका निधन हुआ है। उन्होंने बताया कि नायक सुभाष चंद्र अपने पीछे एक छोटे बेटे, पत्नी व मां को छोड़ गए है।उन्होंने कहा कि आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का पार्थिव शरीर नाहन पहुंचा है और इसके बाद यहां से वन पैरा स्पेशल फोर्स द्वारा स्कॉर्ट करते हुए नाहन से हरिपुरधार ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक गांव घरोटी में जवान को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।
Breakng
- विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
- अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
- भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
- कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
- सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
- सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
Friday, May 23