Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    • सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीएम मोदी ने प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र की स्थापना कर दी- जी एस तोमर
    सिरमौर

    पीएम मोदी ने प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र की स्थापना कर दी- जी एस तोमर

    By Himachal VartaFebruary 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    तोमर ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की सत्ता में निरंकुश शासक बैठा है                                                                          नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जी एस तोमर ने आज जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिंडन वर्ग एजेंसी के द्वारा अंडानी पर किए गए खुलासे के बाद देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना तो देश की संपत्ति को बर्बाद होते देख सकती हैं और न ही देश की जनता के साथ अन्याय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांग्रेस के अलर्ट पर आज देश के कई राज्यों में मोदी और अडानी के रिश्ते को लेकर पत्रकार वार्ता हुई जिस में पीएम पर किसी तरह से अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनाने पर उनके आपसी संबंधों का खुलासा किया गया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा खुलासे के बाद ना तो नरेंद्र मोदी देश के लोगों की आवाज सुन रहे हैं और ना ही विपक्ष की।उन्होंने कहा कि भारतीय संसद की मर्यादा को तार-तार करते हुए इतिहास में पहली बार निर्णय लेने वाले सदनों की कार्यवाही से नेताओं के भाषण के अंश ही हटा दिए गए हैं। प्रदेश के प्रवक्ता जी एस तोमर ने कहा कि कांग्रेस हिंडन वर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयर मामले की जांच जेपीसी से झटके की मांग कर रही है। मगर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार अडानी को बचाने में लगी है।तोमर ने कहा कि पीएम मोदी देश की इंफोर्समेंट एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए केवल और केवल विपक्ष की आवाज को दबाते हुए प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की कुर्सी पर एक ऐसा निरकुंश शासक बैठा है जो देश के हितों की नही अपने पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रहा हैं। प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की कुर्सि पर एक ऐसा निर्कुंश शासक बैठा है जो देश के हित के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रहे हैं।वही एचएनएन द्वारा पूछे गए सीमेंट फैक्ट्री के सवाल को लेकर पूछा गया कि क्या सेब की खरीद को लेकर अगर अडानी समूह फिर से अंबुजा जैसा विवाद खड़ा करता है तो प्रदेश की सरकार क्या कार्यवाही करेगी। इस पर तोमर ने कहा कि प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ईमानदार सरकार है। उन्होंने अंबुजा विवाद में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अदानी को सबक दिया है।इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जी एस तोमर, आनंद परमार, जिला कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष, एडवोकेट वीरेंद्र पाल, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जब्बर सिंह मीडिया प्रभारी विनेश राना, मंडल महामंत्री अनिल शर्मा, उर्फ दीपू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
    • अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
    • भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    • कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
    • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.