प्रदेश में अब 50 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल मिलेगा 351 रुपए महंगा नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज से एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर अब सब्सिडी के बावजूद 50 रुपए और अधिक रेट में मिलेगा। एलपीजी 14.5 किलो का सिलेंडर जहां पहले शिमला में 1098.50 रुपए तथा सिरमौर में 1148 रुपए में मिला करता था अब यह सिलेंडर 1147 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। इससे भी ज्यादा दुखदाई यह है कि नॉन सब्सिडी में 19 किलो का गैस सिलेंडर 351 रुपए अधिक महंगा हो गया है।यह सिलेंडर पहले 1866 रुपए में मिला करता था। मगर अब इसका रेट 2217 रुपए हो गया है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2017 से लेकर 2022 तक करीब 58 बार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई है। 2017 में जो एलपीजी का सिलेंडर 723 रुपए में मिला करता था वह अब 1147 रुपए 50 पैसे पर पहुंच गया है। हालांकि यह कीमतें क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर निर्धारित होती है। बावजूद इसके एलपीजी के दामों में 50 रुपए बढ़ोतरी ग्रहणीयों की रसोई पर भारी पड़ती नजर आ रही है।नाहन से कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसे गरीबों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश की जनता पहले से ही केंद्र सरकार की नीतियों के चलते महंगाई का दंश झेल रही है। वहीं अब गरीबों की रसोई पर भी डाका डालते हुए 50 रुपए गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह बढ़ाई गई किंतु पर पुनर्विचार करें।उन्होंने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार 50 रुपए बढ़ोतरी के जगह गैस के सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कमी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण करते हुए आम आदमी को राहत पहुंचा रही है। तो वही केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रकार एलपीजी में दामों की बढ़ोतरी कर गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है।उधर, खबर की पुष्टि करते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के स्टेट कोऑर्डिनेटर एपी सिंह ने बताया कि क्रूड ऑयल रेट में अंतरराष्ट्रीय बढ़ोतरी के चलते पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
Breakng
- विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
- अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
- भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
- कॉलेज डिनोटिफाई कर डे बोर्डिंग स्कूल का दिखावा, कांग्रेस कर रही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: बलदेव तोमर
- सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
- सिरमौर में जंगल की आग में भारी गिरावट , इस बार सिर्फ 15 घटनाएं दर्ज : बसंत किरण
Thursday, May 22