शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गुजरात में तबाही के बाद राजस्थान, MP व उत्तर प्रदेश से होते हुए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय हिमाचल प्रदेश की और बढ़ रहा है। प्रदेश में भी इसका असर नजर आएगा। राहत की बात यह है कि जितनी रफ्तार से तेज हवाओं ने गुजरात में तबाही मचाई है, हिमाचल में उतनी तेज हवाएं नहीं चलेंगी। मगर कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश जरूर हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल में बिपरजॉय तूफान का असर कल व परसों नजर आएगा। इससे 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश हो सकती है।हवाएं चलने से पेड़ व बिजली के खंभे आदि गिरने का खतरा बना हुआ है। इस चक्रवाती तूफान के कारण आज की तुलना में कल व परसों ज्यादा बारिश का अनुमान है। जबकि प्रदेश में मौसम 22 जून तक खराब रहने का अनुमान है।बिपरजॉय के बीच प्री-मानसून की दस्तक संभव
डॉ. पाल ने बताया कि बिपरजॉय के बीच प्री-मानसून भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि प्री-मानसून की बारिश 20 जून से शुरू हो सकती है। बिपरजॉय पर उन्होंने बताया कि हिमाचल से पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में इसका असर नजर आएगा।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
