शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा में मनोहर की नृशंस हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। स्थानीय लोगों को उकसाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है।आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे। जबकि जिले में धारा 144 लागू है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 5-5 लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
