शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है।राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित जैन मंदिर में महिलाओं और पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। अमर्यादित वस्त्र हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमूडा, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, फ्रॉक पहनकर आने वाले लोगों को दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। दिगंबर जैन सभा शिमला ने हाल ही में मंदिर के प्रवेशद्वार पर इससे संबंधित बोर्ड लगाया है। लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर में मर्यादित वस्त्रों के साथ ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर के पुजारी संजय जैन ने बताया कि महिलाएं और पुरुष मर्यादा भूल गए हैं।महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म ही हो गया है। आज पूर्ण रूप से धार्मिक क्षेत्रों में मर्यादा समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सैलानी मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं। दूर से आए सैलानियों के श्रद्धाभाव को देखते हुए मंदिर के प्रवेशद्वार से ही दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर में प्रवेश मर्यादित वस्त्रों के साथ ही मिलेगा।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
