Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»इस बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की राजनीतिक मुलाकातें ज्यादा हैं।
    शिमला

    इस बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की राजनीतिक मुलाकातें ज्यादा हैं।

    By Himachal VartaJune 22, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और पार्टी नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल सदन से मंगलवार शाम निकले और लंबी बैठक के लिए बाहर रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद कांग्रेस हाइकमान से मुलाकात के लिए हिमाचल सदन से निकले। इस दौरान उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार के अलावा और कोई नेता या अधिकारी नहीं था। दरअसल, हिमाचल मंत्रिमंडल में तीन पद भरना अभी बाकी है। कांग्रेस संगठन में भी कुछ बदलावों की आहट है। कई राज्यों में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार या बोर्ड निगमों में नियुक्तियों के बहाने कई राजनीतिक संतुलन साधे जाने हैं।यही वजह है कि इस बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की राजनीतिक मुलाकातें ज्यादा हैं। हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजेश धर्मानी, राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के नाम की चर्चा पहले से है, लेकिन जातिगत समीकरण साधने के लिए कुछ नए नाम भी सामने हैं। कांग्रेस को यह भी देखना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी कौन होंगे?

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.