Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में नाम कमाने वाली हिमाचली हस्तियों को किया सम्मानित
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में नाम कमाने वाली हिमाचली हस्तियों को किया सम्मानित

    By Himachal VartaJune 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सांय यहां बिग एफएम द्वारा आयोजित बिग इम्पैक्ट अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अभिनेत्री रूबीना दिलैक, अंशू और कार्तिक बाथला, उधम सिंह ठाकुर, गायक मोहन सिंह चौहान, राजेश मल्होत्रा, ममता और विशाल गुप्ता, डॉ. दिनेश बेदी, प्रेम राणा, डॉ.पी.एन. ऋषिकेश, हिमांशु सूद, मनुज शारदिया, राजेश पुरी, पायस, अंकित अग्रवाल, मुकेश भास्कर, भगवान सिंह गिल और डॉ. नीरज शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्यमियों और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए बिग एफएम की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की कई हस्तियों ने देश-विदेश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हिमाचल के लोग फिल्म जगत सहित कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के मध्य प्रसारित करने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बिग एफएम युवाओं के मध्य लोकप्रिय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बिग एफएम से आग्रह किया कि लोगों तक विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में योगदान प्रदान करें।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कई हरित पहल शुरू की हैं। सरकार प्रदेश में ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है और अगले तीन वर्षों में एचआरटीसी बेड़े को ई-बसों में बदलने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ई-वाहन अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निजी ऑपरेटरों को ई-बसों, ई-ट्रकों और ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार 250 किलोवाट से दो मेगावाट क्षमता तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया गया है और राज्य भर के जल संसाधनों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.