Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शिमला में 2 घंटे की बारिश ने मचाई तबाही
    शिमला

    शिमला में 2 घंटे की बारिश ने मचाई तबाही

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजधानी शिमला में  हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। 2 घंटे की बारिश से शहर के नाले बंद हो गए, जिससे गंदगी लोगों की दुकानों व घरों में जा घुसी। इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। बस स्टैंड में नारायण भवन के 4 घरों में पानी भर गया। इसके अलावा यहां पर 3 से ज्यादा दुकानों में नाले के बंद होने से सारा मलबा व गंदगी दुकानों में घुस गई, जिससे दुकानों में रखा खाने-पीने को सारा सामान खराब हो गया है। इससे दुकानदारों को काफी नुक्सान पहुंचा हैदुकानों व घरों में मलबा घुसने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम प्रशासन से की है। निगम आयुक्त से बस स्टैंड के लोग मिलने पहुंचे और बंद नालों को खोलने व चैनेलाइजेशन करने की मांग उठाई। इसके अलावा संजौली में नालियों के बंद होने से बारिश का पानी लोगों की दुकानों में घुस गया। वहीं यूएस क्लब से लिफ्ट की ओर को जाने वाली वीआईपी सड़क पर मलबा आने के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। गनीमत रही कि इन दौरान कोई पेड़ यहां पर पार्क वाहनों पर नहीं आ गिरा। वहीं बारिश से नाभा में एक भवन के साथ लगता डंगा भी गिर गया है, जिससे आसपास के भवनों को खतरा पैदा हो गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.